Search

IIM कोलकाता के हॉस्टल में छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

भारतीय प्रबंधन संस्थान-कलकत्ता में पढ़ने वाली एक छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एक छात्र को गिरफ्तार किया है।

भारतीय प्रबंधन संस्थान-कलकत्ता (IIM Calcutta) में पढ़ने वाली एक छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एक छात्र को गिरफ्तार किया है। पीड़ित छात्रा आईआईएम में पढ़ाई कर रही है, उसके साथ बिजनेस स्कूल के हॉस्टल में दुष्कर्म हुआ है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि छात्रा ने हरिदेवपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह कथित घटना आईआईएम-कलकत्ता के लड़कों के हॉस्टल के अंदर शुक्रवार को हुई।

Vikas kumar | July 12, 2025 | |