Search

दिवाली को यूनेस्को ने वल्र्ड हेरिटेज घोषित किया

क्या हुआ: यूनेस्को ने दिवाली को अमूर्त वर्ल्ड हेरिटेज घोषित किया। कब हुआ: घोषणा बुधवार को की गई। महत्व: यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक और गर्व का क्षण है, जो भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर स्थापित करता है।


प्रिय दर्शको, हम सबके लिए यह बधाई की बात है। यूनेस्को ने दिवाली को अमूर्त वल्र्ड हेरिटेज घोषित किया है। यूनेस्को ने बुधवार को यूएन एजुकेशन, साइंटिस्ट और कल्चरल संगठन की इंटैन्जिबल कल्चरल हेरिटेज यानी अमूर्त वल्र्ड हेरिटेज की लिस्ट शेयर की। इसमें घाना, जॉर्जिया, कांगो, इथियोपिया और मिस्र सहित कई देशों के कल्चरल सिंबल भी शामिल हैं।

पीएम मोदी ने इस पर कहा है कि दिवाली हमारी सभ्यता की आत्मा है। भारत की 15 अमूर्त वल्र्ड हेरिटेज की लिस्ट में शामिल हैं। इसमें दुर्गा पूजा, कुंभ मेला, वैदिक मंत्रोच्चार, रामलीला, छाऊ नृत्य भी शामिल हैं।

ये फैसला उस समय आया है, जब दिल्ली में यूनेस्को की इंटर-गवर्नमेंटल कमेटी फॉर इंटैन्जिबल हेरिटेज की 20वीं बैठक की मेजबानी कर रही है। यह 8 से 13 दिसंबर तक चलेगी। इसी मौके को देखते हुए केंद्र सरकार ने 10 दिसंबर को विशेष दीपावली समारोह रखने का फैसला किया है, ताकि दुनिया के सामने भारत की कल्चरल पहचान को मजबूत तरह से पेश किया जा सके।

Vikas kumar | December 10, 2025 | World |


अफगानिस्तान के पूर्वी भाग में भयावह भूकंप की तबाही से उजड़ी जिंदगियां, लेकिन वैश्विक सहयोग और

पूर्वी अफगानिस्तान भूकंप ने हाल ही में पूरे क्षेत्र को हिला दिया है, जहां एक शक्तिशाली झटके ने हजारों ल...

पीएम मोदी का चीन दौरा: SCO समिट से वैश्विक सहयोग की नई उम्मीदें, लेकिन भू-राजनीतिक चुनौतियों की पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अगस्त 2025 को चीन के तियानजिन शहर पहुंचे, जहां उन्हें चीनी राष्ट्रपति शी जिनप...